Advertisement

ललन सिंह के यूनियन में शामिल होने से संगठन होगा मजबूत-कुमार जयमंगल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल के नॉर्थ कर्णपुरा (एनके) एरिया के डकरा स्थित ऑफिसर्स क्लब में 24 सितंबर को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से मिलन समारोह आयोजित की गई। समारोह में राकोमयू एवं इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह की कार्यशैली से प्रसन्न होकर मजदूर नेता ललन प्रसाद सिंह सैकड़ों समर्थक के साथ दूसरे यूनियन को छोड़कर राकोमयू में शामिल हुए।

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जय मंगल ने कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सिद्धांतों पर काम करने वाला संगठन है। यूनियन मजदूरों के हित और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा से संघर्षरत रहीं है। यही वजह है कि यूनियन पर मजदूरों का विश्वास आज भी बना हुआ है।

सीसीएल रीजनल अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार तथा रिजिनल सचिव महेश सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक मजदूरों को जोड़कर यूनियन को और भी सशक्त बनाना है। कहा कि मजदूर विरोधी ताकतों के खिलाफ मजदूरों की आवाज को पुरजोर तरीके से बुलंद करना है। समारोह को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मजदूर नेता हरेंद्र प्रसाद सिंह, बृज बिहारी पांडेय सहित काफी संख्या में‌ यूनियन प्रतिनिधि और महिला-पुरुष कोयला मजदूर सम्मिलित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *