Advertisement

प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रदर्शनी व् आयुष्मान भव: पुस्तक का वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान अन्तर्गत उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी एवं पुस्तक वितरण 24 सितंबर को किया गया।

उपरोक्त पुस्तक की भूमिका सह लेखक सह बेरमो विधान सभा के भाजपा युवा नेता प्रकाश सिंह द्वारा कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में लिखी कामयाबी की कहानी पर आयुष्मान भव: पुस्तक जन-जन तक जानकारी देने को लेकर बांटी गई।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में फुसरो नप के करगली गेट स्थित महिला कल्याण मंडप में पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से जिला कार्यक्रम संयोजक संजय सिन्हा‌ तथा जिला कार्यक्रम सह संयोजक प्रकाश कुमार व् बेरमो प्रखंड प्रमुख सह बोकारो जिला भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी मौजूद थे। फुसरो मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव ने संचालन किया।

बताया गया कि 255 पेज की पुस्तक आयुष्मान भव: में सफल कोरोना प्रबंधन, सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन, तीसरी लहर को रोकना, जन आयोग की पहल, मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास, मेडिकल शिक्षा में ऊंची छलांग, स्वास्थ्य मिशन से स्वास्थ्य सुरक्षा, राह दिखाती स्वास्थ्य नीति, टीबी मुक्त भारत, कानूनी सुधार, जनऔषधि से जन क्रांति, फार्मा सुपर पावर भारत, मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा व आयुष को नई ऊंचाई तथा परिशिष्ट में दुनिया की अपनी तरह की सबसे बड़ी योजना, जनऔषधि केंद्र सच्चे अर्थ में जनशक्ति बन रहे हैं, जान है तो जहान है व इज ऑफ लिविंग बढ़ाएगा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन शामिल हैं।

मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ प्रह्लाद वर्णवाल‌ व् जगरनाथ‌ राम,‌ मधुसूदन प्रसाद सिंह, संत सिंह, भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, ओम प्रकाश सिंह,‌ ईश्वर चंद प्रजापति, देवी दास, अशोक मिश्रा,‌ सीपी सिंह, रमेश स्वर्णकार, अनिल स्वर्णकार, मदन गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, बंटी मिश्रा, अशोक रविदास, रामू तांती, चंदन राम, लालमोहन महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *