Advertisement

दुर्गा पूजा को लेकर पेटरवार थाना में शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते 22 सितंबर से प्रारंभ शारदीय नवरात्र सह श्रीदुर्गा पूजा शांतपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बीते 23 सितंबर को पेटरवार थाना के सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने की।

बैठक में दोनों समुदाय के प्रतिनिधि सहित पंचायत प्रतिनिधि, पूजा समिति के पदेन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। जबकि मंच पर थाना प्रभारी सहित बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक कुमार राम, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, शांति समिति अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंहा, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो आसीन थे।

शांति समिति की बैठक में अंचल अधिकारी (सीओ) अशोक राम ने उपस्थित प्रतिनिधियों को प्रशासनिक गाइडलाईन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूजा परिसर की सफाई, वाहन रखने की व्यवस्था, पांडाल निर्माण में अग्निरोधी कपड़े का उपयोग, विद्युत विभाग से अलग से कनेक्शन लेने को कहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो तथा थाना प्रभारी राजु कुमार मुंडा ने कहा कि दोनों समुदाय के अमन पसंद रहिवासी आपस में मिलकर शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें।

मौके पर सभा कक्ष में पेटरवार, बुंडू, अंगवाली, कोह, खेतको, उत्तासरा, ओरदाना, चांपी सहित सभी 21 पूजा स्थलों के आयोजक उपस्थित थे। जिसमें दिनेश गुप्ता, पार्वती देवी, मुखिया निहारिका सुकृति, अंगवाली के समिति अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल, संतन मिश्रा, अंगेज मिश्रा, सत्यम प्रसाद, रामचंद्र यादव, अशोक यादव, ऋषभ कुमार, मोहन गोप, देवेंद्र प्रसाद नायक, जीवाधन महतो, विमल सेठी, राजेंद्र महथा, सिंहालाल रजवार, जीवाधन बेदिया, राजू कुमार, गौरी शंकर महतो, माणिक केवट, जागेश्वर महतो, गौरव कपूर, हीरालाल गोप, श्याम सुंदर मंडल, अशोक साव, राकेश शर्मा, सूरज तांती, पंकज सिंहा, नकुल हेंब्रम, प्रदीप सेठी, शंकर मुर्मू, मुकेश सोरेन, सुरेश गोराई, अनवर हुसैन, कौसर हुसैन, दिलीप महतो, अजय सिंहा, जाकिर हुसैन, मुमताज अंसारी, शशि स्वर्णकार, हाशिम अंसारी, महेंद्र साव, उमेश रजवार आदि उपस्थित थे। वहीं, शांति समिति की बैठक में थाना की ओर व्यवस्था संभालने में राजू अंसारी, इमानवय कुजूर, बिशेश्वर महतो, चालक असगर अंसारी आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *