रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। समग्र शिक्षा अभियान, बोकारो के सौजन्य से संपर्क टीवी के कुशल इस्तेमाल हेतु दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पीएमश्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार में की गई।
झारखण्ड शैक्षणिक, शोध एवं प्रशिक्षण परिषद रांची के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण का आयोजन संपर्क फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन 23 सितंबर को प्रखंड के लगभग पचास शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ग एक से पांच तक के शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण में हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित विषय के कंटेंट को इस्तेमाल करने को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
पहले दिन के प्रशिक्षण के पश्चात शिक्षक आने वाले दिनों में अपने-अपने विद्यालय में छात्र-छात्राओं को डिजिटल तरीके से ज्ञानवर्धन कराने हेतु उत्सुक दिखे। जिला समन्वयक शुभो ज्योति बनर्जी द्वारा टीवी कैसे चलाकर बच्चों को सिखाया जाए, विस्तार से बताया। वही प्रशिक्षण में बीपीओ रंजीत कुमार महतो ने सभी शिक्षकों प्रशिक्षण में सही तरह से जानकारी हासिल कर बेहतर शिक्षा टीवी के माध्यम से बच्चों को मिले।
बीपीओ रंजीत कुमार महतो ने कहा कि इस पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए, इसलिए विस्तार पूर्वक से प्रशिक्षण प्राप्त करें और इस पर अमल करने का काम करें। मौके पर हीरालाल महतो, हरिशंकर नायक, रामकिशुन मुंडा, सुभाष कालिंदी, सुभाष तुरी, नागेश्वर मांझी, विमल नायक, अर्जुन महतो, संतोष शर्मा, धीरेन कपरदार, संजय महतो, रामकृष्ण मुंडा आदि शिक्षकगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply