थाना प्रभारी से अवैध शराब बिक्री सहित कोयला व पत्थर तस्करी पर रोक का अनुरोध
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर 23 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेक नारायणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी।
बैठक में थाना क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, अश्लील व भड़काऊ गाना न बजाने का निर्देश दिया गया। बैठक में आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गयी।
शांति समिति की बैठक में उपस्थित बरई पंचायत के मुखिया विजय कुमार रवि सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने पूजा शांति पूर्वक सम्पन्न करवाने को लेकर क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित शराब कारोबार सहित वन भूमि से ही रहे अवैध कोयला एवं पत्थर का उत्खनन एवं तस्करी पर अविलंब रोक लगाने की मांग की, ताकि त्यौहार शांति पूर्वक सम्पन्न हो सके। वही ऊपरघाट जिप सदस्य प्रतिनिधि सह आजसू नेता टिकैत महतो ने भी पुलिस से जनता के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करने एवं त्यौहार में हस्ती बढ़ा अवैध कारोबार रोकने का अनुरोध किया।

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने उपस्थित गणमान्य रहिवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चोरी छिपे कही अवैध कारोबार हो रहा है तो सूचना दे। उसे अविलंब रोकने एवं कार्रवाई किए जाने की बात कही। साथ ही आमजनों को त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए त्यौहार शांति पूर्वक मनाने को कहा।
बैठक में काछो मुखिया गणेश तुरी, बशारत अंसारी, रेवतलाल महतो, नवीन सोरेन, योगेन्द्र रंजन, ललिता देवी, खगेन्द्र महतो, सरजू शर्मा, मो. खुर्शीद, नुनुचंद महतो, मिश्रीलाल महतो, जगरनाथ महतो सहित थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रंजय कुमार सिंह, एस आई सुभाष यादव, ए एस आई नरेंद्र तिवारी, ए एस आई मनोहर तिर्की आदि गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply