Advertisement

दुर्गा पूजा को लेकर तेनुघाट ओपी में शांति समिति की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर 23 सितंबर की संध्या शांति समिति की बैठक की गयी।

जानकारी के अनुसार गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, अंचल अधिकारी आफताब आलम, पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम के उपस्थिति में ओपी प्रभारी छटन महतो के द्वारा शांति समिति बैठक की गई। जिसमें सभी समुदाय के रहिवासी उपस्थित हुए।

शांति समिति की बैठक में जानकारी देते हुए कहा गया कि तेनुघाट ओपी क्षेत्र में चार जगहों पर पूजा पंडाल लगा कर प्रतिमा स्थापित होता है। तेनुघाट शिविर संख्या दो में एक, शिविर संख्या एक में तीन जगहों पर जिसमें एफ टाइप चौक, न्यू मार्केट, बिरसा चौक में प्रतिमा स्थापित होता है। अंचल अधिकारी गोमिया आफताब आलम ने कहा कि सोशल मीडिया में यदि कोई आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करता है तो पहले प्रशासन को सूचना दे, स्वयं संज्ञान नहीं ले।

अंचल अधिकारी पेटरवार अशोक राम एवं बीडीओ गोमिया महादेव कुमार महतो ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के समय समिति के सदस्य और पदाधिकारी स्वयं रहे और नदी, तालाब में गहराई देख कर विसर्जन कराए। ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटनाएं नहीं हो। कहा गया कि पूजा पंडालों में दीप प्रज्वलन के समय समिति के सदस्यों की जिम्मेवारी है कि उन्हें मंडप पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बैठक में सरकार द्वारा दी गई दिशा निर्देश का पालन करने की अपील की गयी।

इस मौके पर उपरोक्त के अलावा संतोष श्रीवास्तव, लालबहादुर शर्मा, असलम अंसारी, लाल बाबू, मिथुन चंद्रवंशी, श्रीराम हेंब्रम, सेवा गंझु, माखन गुप्ता, सीताराम सोरेन, जगदीश सिंह, पंकज तिवारी, रंजीत कुमार, रिजवान अंसारी, भारत सिंह, राजन नायक, इजहार अंसारी सहित दर्जनों अमन पसंद रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *