प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 23 सितंबर को बोकारो जिला मुख्यालय स्थित जिला परिसदन पहुंचे। राज्यपाल के जिला के हद में पेटरवार स्थित जिला बॉर्डर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। राज्यपाल के बोकारो परिसदन पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा, एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीपीआरओ रवि कुमार, डीटीओ मारुति मिंज, एसडीएम बेरमो मुकेश मछुवा, पेटरवार सीओ अशोक कुमार राम, बीडीओ संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि, राज्यपाल जिला के हद में चंदनकियारी स्थित स्टेडियम में झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत विनोद बिहारी महतो के 102वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए बोकारो पहुंचे थे।
![]()













Leave a Reply