प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला प्रशासन के पत्रांक 847 के आलोक में 23 सितंबर को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी पुलिस थाना पहुंचकर अपनी समस्या से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने भी उत्साह पूर्वक सुलहनीय मामलों का त्वरित किया।
बताया जाता है कि जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में 23 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना में थाना दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर यहां भूमि संबंधी कुल नौ मामलों की सुनवाई की गयी। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से भूमि से संबंधित 22 मामले से जुड़े आवेदन प्राप्त था। मौके पर सीओ अशोक कुमार राम, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, राजस्व कर्मी कुलीन शर्मा आदि दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply