Advertisement

नवरात्र को लेकर पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। नवरात्रा को लेकर बोकारो के पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जाये। साथ हीं वाहन चोरी पर अंकुश लग सके।

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर बीते 22 सितंबर को जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेंक-नारायणपुर थाना द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। नेतृत्व थाना प्रभारी नीतीश कुमार कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार पेंक नारायणपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक नरेंद्र तिवारी सहित थाना के लगभग आधा दर्जन सशस्त्र पुलिस बल द्वारा बुडगड्डा मोड़ व् कंजकीरो मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खासकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का राजीस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, प्रदूषण मानक प्रपत्र आदि की जांच की गयी। साथ ही दोपहिया वाहन पर तीन सवार को अधिकतम दो सवार से अधिक नहीं चलने की सख्त हिदायत दी गयी।

बताया जाता है कि वाहन जांच के दौरान बिना वैध कागजात अथवा हेलमेट के वाहन चलानेवालो को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी गयी। इसके बाद वाहन सवारो को छोड़ दिया गया। शपथ कार्यक्रम में पेंक नारायणपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक नरेंद्र तिवारी, सशस्त्र पुलिस जवान नंदलाल गुरु, आदित्य पांडेय, हमवीर के अलावा दोपहिया सवार महेंद्र ठाकुर, दिलशाद अंसारी, सलेन्द्र कुमार, जमील, भरत किशोर महतो, छत्रधारी महतो आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *