हाजीपुर व् सोनपुर सहित प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में चला जांच अभियान
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद मे सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर, सोनपुर सहित प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न ट्रेनों में बीते 22 सितंबर को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। एक साथ समन्वित और सघन टिकट जांच अभियान में कुल 2569 यात्रियों से ₹16,22,540/- (सोलह लाख बाइस हजार पांच सौ चालीस) का राजस्व प्राप्त किया गया।
जानकारी के अनुसार यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर अमित सरन के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया था। यह कार्यवाही रेल मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर की गई। टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट तथा मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की।
संयुक्त अभियान में सोनपुर रेल मंडल के अनुभवी टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं आरपीएफ टीमों ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया। अभियान के दौरान यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया। रेल प्रशासन ने पुनः रेल यात्रियों से अपील किया है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें।
![]()













Leave a Reply