Advertisement

हिंदी साहित्य के सुप्रसिद्ध लेखकों की कृतियों पर प्रतिभागियों ने प्रस्तुत की समीक्षा

सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में हिंदी पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल कार्यालय में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत 23 सितंबर को हिंदी पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मंडल के सभी विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने हिंदी साहित्य के सुप्रसिद्ध लेखकों की सुविख्यात कृतियों पर समीक्षा प्रस्तुत कीं। प्रस्तुत समीक्षाओं के माध्यम से हिंदी साहित्य की विविधता, गहराई एवं सामाजिक सरोकारों का उत्कृष्ट चित्रण सामने आया। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमृतेश कुमार ने निभाई।
राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित इस पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता ने न केवल हिंदी साहित्य के प्रति रेलकर्मियों की अभिरुचि को प्रकट किया, बल्कि हिंदी भाषा के संवर्धन और प्रसार की दिशा में भी सराहनीय पहल सिद्ध हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *