Advertisement

मोदी सरकार के ऐतिहासिक GST के फैसले का AIOCD ने किया स्वागत

मरीजों को बड़ी राहत, सुचारू क्रियान्वयन हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। भारत सरकार के ऐतिहासिक GST 2.0 सुधार के फैसले का देशभर के 12.5 लाख से अधिक केमिस्टों और वितरकों का प्रतिनिधित्व करनेवाला ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD), स्वागत किया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। इससे दवाओं पर GST 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत से घट कर महज 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इसमें खास तौर पर कैंसर एवं जीवन रक्षक दवाओं को पूर्णतः कर मुक्त किया गया है। यह संवेदनशील एवं दूरदर्शी निर्णय न केवल सरकार की मरीजों के कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि लाखों भारतीयों के लिए सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

गौरतलब है कि AIOCD के अध्यक्ष जे. एस. शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल ने बताया कि: “AIOCD इस ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है और देशभर में इसके सुचारू क्रियान्वयन हेतु पूर्ण प्रतिबद्ध है। हमारे केमिस्ट इस लाभ को पारदर्शी तरीके से सीधे मरीजों तक पहुंचाएंगे और हमारे आदर्श वाक्य ‘Patients First & Always’ की पुनःपुष्टि करेंगे।” इस परिवर्तन के लिए AIOCD की प्रमुख पहल को सभी राज्यों के दवा दुकानों में जागरूकता सामग्री और पोस्टरों के जरिए राष्ट्रव्यापी प्रसार होगा, ताकि मरीजों को तुरंत GST लाभ की जानकारी मिल सके। दवा कंपनियों, सॉफ्टवेयर विक्रेताओं और राज्य संगठनों के साथनिरंतर समन्वय कर एकरूप कार्यान्वयन सुनिश्चित करना। इस GST 2.0 के परिवर्तन काल के दौरान सदस्यों को नई एवं पुरानी MRP का प्रबंधन करने हेतु निरंतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना।

AIOCD ने सरकार से अपील की है कि पुराने स्टॉक पर ITC (Input Tax Credit) की वापसी/समायोजन की व्यवस्था, ताकि व्यापारियों पर नकदी प्रवाह का अतिरिक्त बोझन पड़े। परिवर्तन काल में नए कम-MRP वाले स्टॉक उपलब्ध होने तक, यदि कोई अनजानी त्रुटि हो, तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई से बचाव हेतु 90–120 दिन की संरक्षण अवधि प्रदान की जाए। भारत भर के 12.5 लाख से अधिक केमिस्ट प्रतिदिन 140 करोड़ नागरिकों को आमने-सामने सेवा प्रदान करते हैं। AIOCD सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए इस परिवर्तनकारी सुधार को सफलतापूर्वक लागू करने और इसके लाभ सीधे मरीजों तक पहुँचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Tegs: #Aioocd-welcomed-the-decision-of-modi-governments-historic-gst

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *