विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तुलबुल स्थित पानी टंकी की चार दिवारी इनदिनों मवेशियों का चारागाह बन गया है। मुखिया इस मामले में जल्द सुधार करने की बात कहकर पल्ला झाड़ने में लगी है।
बताया जाता है कि गोमिया प्रखंड के हद में तुलबुल पंचायत में बरसों पूर्व बना पानी टंकी जहां से पूरे पंचायत के रहिवासियों को जलापूर्ति सप्लाई की जाती है। साथ हीं रहिवासियों को पानी से हर जरूरत पूरी होती है। वे अपनी प्यास बुझाते हैं। उक्त एकमात्र पानी टंकी आज जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। जहां उक्त टंकी आज अपनी रख रखाव की बाट जोह रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ रहिवासी उस पानी टंकी की चार दिवारी को मवेशियों का चारागाह बना दिया है।
बताया जाता है कि सुबह से शाम तक मवेशी इस पानी टंकी के चार दिवारी के अंदर रहते हैं। वही कई रहिवासियों का कहना है कि यहां से पुर्व में हमें शुद्ध पानी पीने को मिलता था, किंतु आज हालात यह हो चुकी है की पानी टंकी के चार दिवारी के अंदर चारों ओर गंदगी फैल चुकी है। सरकार द्वारा एक ओर स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर तथाकथित द्वारा इस पानी टंकी को गंदा करने का अभियान चल रहा है।
इस संबंध में पंचायत की मुखिया ममता देवी से दूरभाष पर बात करने पर कहा कि जल्द से जल्द इस मामले को सज्ञान में लेकर सुधार किया जाएगा। रहिवासियों के अनुसार जल सहिया हॉस्पिटल में इलाजरत है अन्यथा वह शिकायत का मौका नहीं देती।
![]()













Leave a Reply