Advertisement

कुर्मी समर्थक आदिवासी नेताओं का पेटरवार में किया गया पुतला दहन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से 22 सितंबर को बोकारो जिला के हद में छत्रु राम महतो चौक पेटरवार में कुर्मी समर्थक आदिवासी नेताओं का पुतला दहन कर विरोध किया गया।

पुतला दहन के मौके पर आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि बीते 20 सितंबर को कुर्मी/महतो समाज ने रेल टेका डहर छेका आन्दोलन कर आदिवासी बनने का दावा किया। लेकिन कुर्मी/महतो किसी भी तरह से आदिवासी नही है। वे आदिवासियों के हकमारी के लिए आदिवासी बनना चाहते हैं। इन सबको समर्थन करने वाले आदिवासी नेताओं में मुख्य रूप से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 28 आदिवासी विधायक ने हस्ताक्षर कर ऑक्सीजन भरने का काम किया है। इसलिए आज हमलोगों ने इन नेताओं का पुतला दहन किया।

उन्होंने कहा कि आदिवासी विधायक/सांसद यदि आज आदिवासी समाज बचाने में सहयोग नही करते है, तो आदिवासी समाज उनका आवास घेराव करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में सेंगेल मांझी परगना मंडवा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी, सेंगेल हजारीबाग जोनल हेड विजय टुडू, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, बोकारो जिला संयोजक संतोष सोरेन, पेटरवार प्रखंड संयोजक हरिश्चंद्र मुर्मू, कसमार प्रखंड अध्यक्ष बिशेश्वर मुर्मू, छात्र मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार किस्कू, महेन्द्र कुमार मुर्मू, गोला प्रखंड परगना धनेश्वर मुर्मू, पवन बास्के, रिंगटू हांसदा, मिथिलाल मुर्मू, भोला हांसदा, लालचंद टुडू, मोहन सोरेन सहित दर्जनों आदिवासी नेता व् कार्यकर्ता शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *