प्रहरी संवाददाता/मुंबई। प्रॉफिट फॉर ऑल मुहिम का आगाज पहली रबी-उल-अव्वल से लगातार चल रहा है। इस मुहिम में डॉ. यूसुफ माचिसवाला के संगठन, “ह्यूमैनिटी हेल्थ ऑर्गनाइजेशन” के एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन, डोंगरी पुलिस स्टेशन और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों का दौरा किया।
इस दौरे में प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिला एवं पुरुष सदस्यों ने तीनों पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पैगंबर मुहम्मद (PBUH) के नेक चरित्र से परिचित कराया। इसके साथ ही अलग अलग पुलिस स्टेशनों के अधिकारियों को सुंदर स्मृति चिन्ह, एक गुलदस्ता और शॉल भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. यूसुफ माचिसवाला, प्रोफेसर डॉ. कासिम इमाम, डॉ. गबरानी, डॉ. अज़ीज़ सावंत, प्रिंसिपल ज़ेबा मलिक, मुशीर अंसारी और डॉ. बदर आलम शामिल थे।
Tegs: #Police-officers-honored-under-profit-for-all
![]()













Leave a Reply