Advertisement

फुसरो में मनपसंद साड़़ी प्रतिष्ठान का उद्धाटन

ग्राहकों को अब बेहतरीन साड़ी की खरीद को लेकर बाहर जाने की जरूरत नहीं-कलाम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बैंक मोड़ फुसरो ओवर ब्रिज के नीचे मुख्य पथ स्थित‌ गया‌ सिंह मार्केंट में मनपसंद साड़ी नामक प्रतिष्ठान का 10 सितंबर को उद्धाटन किया गया। प्रतिष्ठान का उद्धाटन समाजसेवी ईफरान अंसारी और मोहम्मद कलाम खान ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

इस अवसर पर समाजसेवी कलाम ने कहा कि फुसरो बाजार में इस तरह के प्रतिष्ठान की सख्त आवश्यकता थी। प्रोपराइटर मोहम्मद तौहिर अहमद ने कहा कि अब यहां के ग्राहकों को बेहतरीन साड़ी की खरीदारी करने‌ को लेकर बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।‌उन्होंने कहा कि साड़ी की अच्छी दुकान के अभाव में यहां के रहिवासियों को लग्न व पर्व-त्योहार के मौके पर साड़ी खरीदने को लेकर बाहर जाना पड़ता था। कहा कि यहां पर्व के मौके पर सभी खरीदारी पर गिफ्ट दी जाएगी।

इस अवसर पर मौलाना मनीरुद्दीन, शमशुल हक, मोहम्मद शमी, मोहम्मद महताब, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद अबुल फराह, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शौकत, मोहम्मद सिकंदर आदि दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *