Advertisement

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। यह धमकी मंत्री के फोन पर बीते 7 सितंबर की अर्धरात्रि दी गयी है। स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद प्रशासन में खलबली मचा है।

इस बावत स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के निजी सचिव मो. अजहरुद्दीन द्वारा 8 सितंबर को बोकारो के सिटी थाना में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गयी है। पुलिस को दिए तहरीर में मंत्री के निजी सचिव ने कहा है कि बीते 7 सितंबर की अर्ध रात्रि 11:45 से 12 बजे के बीच मंत्री के निजी मोबाईल क्रमांक-7004605005 पर 7005758247 से फोन किया गया।

फोन करनेवाले ने मंत्री से आक्रोशित भाषा में कहा कि तुम इंतजार करो, बहुत जल्द तुम्हें उड़ा देंगे। हमलोग झारखंड के लिए निकल चुके है। मंत्री के निजी सचिव के आवेदन के बाद बोकारो जिला पुलिस व् प्रशासन मामले की जांच में जुट गयी है। बावजूद इसके जिले में जितनी मुंह उतनी बाते कही जा रही है। कोई इसे राजनीतिक सियासत से जोड़ रहा तो कोई मंत्री द्वारा हाल हीं में दिए गये विवादित बयानों से जोड़कर देख रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *