Advertisement

विधायक सोनाराम सिंकु, सुखराम उरांव व् निरल पूर्ति ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। शहादत दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा गोलीकांड में शहीद हुए वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु, विधायक सुखराम उरांव और विधायक निरल पूर्ति ने शहीद स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों के बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित विधायकों ने कहा कि शहीदों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण रहिवासी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण और आमजन मौजूद थे। गुवा के शहीद अमर रहें और गुवा के वीर सपूतों को सलाम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने गुवा गोलीकांड के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस आंदोलन ने आदिवासी समाज को संघर्ष की नई दिशा दी थी। वक्ताओं द्वारा मांग की गयी कि झारखंड सरकार शहीदों के सम्मान में स्थायी स्मारक का निर्माण करे और उनके परिवारों के पुनर्वास की ठोस पहल करे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *