एस. पी. सक्सेना/बोकारो। फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड पहले केन्द्र सरकार के अधीन था। अब यह कोनाईको ग्रुप ऑफ जापान ने ले लिया है। इसके बाद फेरो स्क्रेप प्राईबेट लिमिटेड के नाम से प्रसिद्ध है।
इस कम्पनी मे काम करने वाला विभागीय कर्मचारीयों, ठेकाकर्मीयों एवं अधिकारीयों का वेतन सहित सभी प्रकार का निर्णय ज्वांईट फोरम कमिटि मे लिया जाता था।एफएसएनएल के रहते मजदूरों के समर्थन से इसे रिकोनाईज्ड किया गया था। इसलिए इसमें पहली बार जय झारखंड मजदूर समाज को जेएफसी आने का निमंत्रण मिला।
इस्कूल बैठक बीते 4 सितंबर को प्रधान कार्यालय भिलाई मे आयोजित किया गया। मजदूर हित मे लिये गये चीर लम्बित एतिहासिक मांगो पर जीत मिलने की खुशी मे सैकड़ो मजदूरों ने विभाग के साईकिल स्टेन्ड पर जेएफसी से लोटे जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी को जोश-उत्साह के साथ फूलो का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन मे महामंत्री चौधरी ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय आप सभी कर्मचारीयों और मजदूरों को जाता है, क्योंकि आपका 7 बर्षों का आन्दोलन रहा है जिसके चलते जय झारखंड मजदूर समाज को रिकोनाईज्ड किया गया और जेएफसी मे बुलाया गया।
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीत मे पिछ्ले बर्ष की तुलना मे इस बर्ष 2000/= रूपया बढाते हुए 23000/= बोनस, बर्षों से जिन कर्मचारी को आवास आवंटन होते हाउस रेन्ट एलाउन्स बन्द हुआ, लेकिन प्राईबेट रेन्ट वेतन से काटा जा रहा था। उस पर रोक लगा तथा बदले मे उतना रूपया क्वार्टर मेन्टनेनस के नाम पर अब मिलना शुरू होगा। उन्होंने कहा कि आज तक कभी भी कम्पनी मे रात्री पाली भत्ता का नाम तक नही था। अब सेल की तरह प्रति रात्री 180/= रूपया मिलेगा।
सेवानिवृत कर्मचारी को अब एनपीएस मे जमा रूपया वापस मिलेगा। जिस ठेकाकर्मी को बांकी की तरह एडब्लूए के नाम पर 1000/= नही मिल रहा था, उसे भी अब दिया जायगा। कहा कि मार्च 2026 के बाद नये टेन्डर मे सेल की तरह सभी मजदूरों को 4100/= रूपया एडब्लू दिया जायगा, जिसपर फैसला ले लिया गया है। बांकी मागों मे जैसे मेडिक्लेम के तहत ओपीडी के लिए अधिकारीयों को वर्ष मे 40000/= मिलता है, उसी तरह कर्मचारीयों को मिलना इत्यादि बचे हुए अन्य मांगो पर जल्द क्रियान्वयन का भरोषा दिया गया है। जिसपर अगले जेएफसी की बैठक मे मुद्दा उठेगा।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से यूनियन के संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार, जय झारखंड मजदूर समाज के कार्यालय मंत्री आर. बी. चौधरी, एस के सिंह, आई अहमद, रमा रवानी, सुरेश प्रसाद, सुभाष चंद्र बाउरी, कमालउद्दीन खान, घनश्याम सिंह, राजू लहरी, नासिर अहमद खान, प्रमोद कुमार, सी बी प्रसाद, एम के मिश्रा, आर के सिंह, दलाई, हीरू कालन्दी, सुनिल चौधरी, राजेश सिंह, बिजय कुमार, गुलजार सिंह, आर कुल्लु, बडे लाल सिंह, पुनदेव राम, आर गिरि, अरबिन्द प्रह्लाद, सोना राम, मिनाज अंसारी, सत्तार अंसारी, शिवा गोप, इरफान अंन्सारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply