प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की वारदात से आसपास के रहिवासियों में भय का माहौल बन गया है। गोमिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर गिरोह बेखौफ होकर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। बताया जाता है कि, बीते 3 सितंबर की रात्रि करमा पूजा कराने गए ब्राह्मण ओम पांडेय के नवनिर्मित घर का ताला और अलमारी तोड़कर चोरो ने लाखों के जेवर की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जबकि, ब्राह्मण का घर गोमिया थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।
घटना के बावत भुक्तभोगी ओम पांडेय ने बताया कि शाम सात बजे आवास बंद कर वे शिव मंदिर में आयोजित करमा परब का पूजा करने चले गये थे। साथ हीं उनकी पत्नी, बहू तथा पुत्र आस-पड़ोस के घर में पूजा करने गए थे। इस बीच रात्रि लगभग 9 बजे पुत्र जब घर लौटा तो देखा कि घर के बाहर का ताला टूटा है और अंदर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में रखा लोहे का अलमीरा, बक्सा का लॉक भी टूटा है।
साथ हीं अलमीरा में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, कांसा, पित्तल के बर्तन व पांच हजार नकदी गायब है। बताया कि चोरों ने घर के एक एक कमरों को निशाना बनाया और सारा कीमती सामान चुरा ले गए हैं। पांडेय के घर हुई चोरी की इस घटना से आसपास के रहिवासियों में भय का माहौल व्याप्त है, कि कैसे कोई पर्व त्यौहार करने घर से बाहर निकले। बताया जाता है कि, उक्त चोरी घटना की सूचना पर गोमिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। वही गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि जोर-शोर से चोरों की तलाश जारी है। बहुत जल्द आरोपी चोर सलाखों के पीछे होंगे।
![]()













Leave a Reply