अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में अगस्त माह के दौरान टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई। इस अवधि में रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में चलाए गए विशेष एवं सघन टिकट जांच अभियान द्वारा कुल 56,708 मामलों में कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप रेलवे को ₹3,83,78,134/- का राजस्व प्राप्त हो सका है।
ज्ञात हो कि यह सफलता सोनपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा वाणिज्य विभाग की टिकट चेकिंग टीम के निरंतर परिश्रम का परिणाम है। नियमित रूप से चलाए जा रहे इन अभियानों से न केवल रेलवे को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होती है, बल्कि बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी प्रभावी अंकुश लगता है।
सोनपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग की कार्रवाई सतत रूप से जारी है। यात्रियों को जागरूक करते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा अपील की गयी है कि रेल यात्री हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके तथा रेलवे सेवाओं की सुचारु व्यवस्था में सहयोग सुनिश्चित हो सके।
![]()













Leave a Reply