Advertisement

दुर्गा पूजा से पूर्व टाटा स्टील की विजय टू खदान नहीं खुली तो होगा विरोध आंदोलन-मुंडा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा में स्थित टाटा स्टील विजय टू खदान ओर माइंस को खुलवाने के लिए बड़ाजामदा बोकना गांव में 2 सितंबर को बैठक की गयी। अध्यक्षता बोकना के मुंडा विक्रम चाम्पिया ने की।

बैठक में मुंडा विक्रम चाम्पिया ने कहा कि पिछले एक महीना से टाटा स्टील की विजय टू खदान लीज नवीकरण को लेकर बंद है। खदान बंद होने से सारंडा के विभिन्न गांव के ठेका मजदूर भुखमरी के कगार पर है। खदानें बंद होने से मजदूरों के साथ-साथ गाड़ी मालिक अपनी गाड़ी का किस्त नहीं चुका पा रहे हैं। यहां तक कि गाड़ी के ड्राइवर, खलासी, क्षेत्र के दुकानदार और बाजारों में इसका सीधा असर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि खदान बंद होने से कई स्थानीय मजदूर अपना पेट पालने के लिए गांव छोड़कर दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। खदान बंद होने से मजदूर अपना पेट पालने के लिए कोई भी गलत कदम उठा सकते हैं। कहा कि मैं एक गांव का मुंडा हूं। मुंडा होने के नाते इन मजदूरों और ग्रामीणों को बेरोजगारी दूर करने के लिए, क्षेत्र में खुशहाली लाने के लिए खदानों का खुलना बहुत ही जरूरी है।

झारखंड सरकार इस क्षेत्र की आयरन ओर खदान को खुलवाने में जल्द ही फैसला लेते हुए लीज नवीकरण करें, अन्यथा दुर्गा पूजा के बाद आसपास के लगभग 20 गांव के ग्रामीण रहिवासी तथा मजदूरों के साथ चाईबासा उपायुक्त को खदान खुलवाने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। अगर उसके बाद भी खदान का लीज नवीकरण नहीं किया गया तो जल्द हीं आंदोलन की रणनीति बनाकर हेमंत सरकार का पुतला दहन कर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के साथ-साथ बड़ाजामदा नोवामुंडी मुख्य सड़क को भी जाम कर दी जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *