एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के 39वें अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में बीते एक सितंबर को मनोज कुमार अग्रवाल ने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर जनता मजदूर संघ सीसीएल ढोरी क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मण्डल बीसीसीएल के नए सीएमडी अग्रवाल का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्य में मुख्य रूप से जमसं ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पांडेय, क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार सिंह, बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आदि दर्जनों शामिल थे। जमसं के प्रतिनिधियों ने उनके मौजूदा कार्य में उनके योगदान की भी सराहना की।
इस अवसर पर सीएमडी अग्रवाल ने कहा कि भारत के इस्पात और ऊर्जा क्षेत्र के लिए बीसीसीएल एक अहम कड़ी है। इसके साथ बड़़ी जिम्मेदारी और अपेक्षाएं जुड़ी हैं। इस भूमिका के लिए मुझे चुना जाना सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम टीम भावना और पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी संगठन की शक्ति में योगदान करते हैं और इन सामूहिक प्रयासों के माध्यम से हम सुनिश्चित करेंगे कि बीसीसीएल कोयला उत्पादन में अग्रणी बनी रहे और समाज व राष्ट्र की प्रगति में सार्थक योगदान दे।
![]()













Leave a Reply