Advertisement

अंगवाली में धूमधाम पूर्वक मनाया गया करम पर्व महोत्सव

प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उतरी पंचायत स्थित मानस स्थल मैथान टुंगरी में 2 सितंबर की शाम करम पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासियों ने शिरकत की।

बताया जाता है कि अंगवाली में युवतियां व बालाओं द्वारा किया जाने वाला करम पर्व महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। पवन विश्वकर्मा व शंकर विश्वकर्मा ने आयोजक बतौर कार्यक्रम की अगुवाई की। मुख्य अतिथि मुखिया धर्मेंद्र कपदार थे, जबकि संचालन संतोष प्रसाद नायक ने किया।

इस अवसर पर सामूहिक एवं एकल करम-नृत्य में दर्जनों बालाएं भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को आयोजक के सौजन्य से मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित जल सहिया भाग्यरानी देवी, उप मुखिया रियाज अहमद, समाजसेवी रामबिलास रजवार, संजय मास्टर, अजीत रविदास, रोकी कमार आदि कई उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *