Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले में निखरी सृजनशीलता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में एक सितंबर को विज्ञान मेला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 196 प्रतिभागियों ने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार आयोजित विज्ञान मेला कार्यक्रम तीन वर्गों में प्रदर्शित किया गया। शिशु, बाल और किशोर। इस अवसर पर अतिथि के रूप में विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सचिव पांडेय और प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार महतो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन, नारियल अर्पण एवं फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य महतो द्वारा अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की दिशा और उद्देश्य स्पष्ट किए गए। इस प्रतियोगिता में सभी भैया बहनों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने मॉडल एवं प्रयोग को प्रदर्शित की।

कक्षा अरुण से दशम तक के भैया-बहनों ने इस मेले का आनंद लिया तथा मॉडल को प्रदर्शित कर रहे भैया बहनों से कई प्रकार के सवाल पूछे, जिसमें मॉडल प्रदर्शित कर रहे भैया बहनों ने अच्छे तरीके से अपने मॉडल को दिखाते हुए कई प्रयोगात्मक चीजे प्रदर्शित की।

सचिव धीरज कुमार पांडेय ने प्रस्तुत मॉडलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्या भारती के ऐच्छिक योजनाओं में समय-समय पर नए आयाम जुड़ते रहे हैं, जिनसे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता रहा है। प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि वैज्ञानिक सोच से ही समाज एवं देश का विकास संभव है।
मंच संचालन आचार्या संजू ठाकुर ने किया। जबकि, कार्यक्रम के सफल संचालन में समस्त विद्यालय परिवार का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *