Advertisement

विकास योजनाओं में कमीशनखोरी के खिलाफ नगर निगम का आज घेराव-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला मुख्यालय शहर में जल निकासी हेतु सड़क काटकर स्लैब बनाने का काम कमीशनखोरी के कारण बंद कर दिया गया है। जिससे आयेदिन दुर्घटना हो रहा है। इसके खिलाफ विवेक विहार मुहल्ला विकास समिति के बैनर तले 2 सितंबर को मुहल्लावासी नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए समिति के सचिव सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने एक सितंबर को कहा कि लगभग 6-7 साल पहले नाला सह सड़क निर्माण के दौरान मुहल्ला वासियों के विरोध के बाबजूद नाला के उपर 30-40 फीट की दूरी पर स्लैब बनाया गया था। इस वजह से नाला उड़ाही संभव नहीं हो पाया।

उन्होंने बताया कि समिति द्वारा लिखित शिकायत के बाद नगर निगम के जेई, अधिकारी, महापौर पति आदि द्वारा पहुंचकर सड़क काटकर स्लैब बनाने का कार्य बीते 21-22 अगस्त को शुरू किया गया। इसके बाद ठेकेदार जेनरेटर, कटिंग मशीन आदि लेकर चले गये। पूछने पर रोज कल से काम शुरू करेंगे का राग अलापा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक नगर निगम कर्मी ने ही बताया है कि जेई, ठेकेदार आदि के बीच कमीशन राशि फाइनल नहीं होने के कारण कार्य को रोक दिया गया है‌। इधर मुहल्लावासी एवं राहगीर बिना स्लैब पानी भरे नाले में गिरकर घायल हो रहे हैं। यही हाल नगर निगम क्षेत्र के अन्य कई मुहल्लों का भी है।
माले नेता सिंह ने कहा कि परेशान मुहल्लावासी 2 सितंबर को 11 बजे से समस्तीपुर नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में पीड़ितों का कोई सुनने वाला नहीं है। कार्यालय दलाल-माफिया द्वारा चलाया जा रहा है। बिना कमीशनखोरी के एक भी काम नहीं होता है।

मवेशी अस्पताल ट्रांसफार्मर केबुल में लगी आग

एक अन्य जानकारी के अनुसार एक सितंबर की देर संध्या समस्तीपुर शहर के मवेशी अस्पताल स्थित ट्रांसफार्मर के केबुल में भयंकर आग लग गयी। स्थानीय रहिवासियों ने काफी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया है। इस बावत भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आग का कारण ट्रांसफार्मर का ओवरलोड होना बताते हुए शहर के तमाम ओवरलोड ट्रांसफार्मर के जगह अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जिला प्रशासन से मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *