डहरे करम यात्रा में शामिल हुए आजसू सुप्रीमो, गिरिडीह सांसद, पूर्व सांसद व् अन्य
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। करम महोत्सव व खेल महागुंज परिवार बेरमो द्वारा हर साल की तरह इस साल भी 31 अगस्त को हिंदुस्तान पुल फुसरो से डहरे करम यात्रा निकाला गया। यात्रा नया रोड फुसरो, फुसरो बाजार, पुराना बीडीओ ऑफिस होते बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली में आयोजित करम महोत्सव में पहुंची।
यात्रा के दौरान करमा के गीतों पर युवतियां व महिलाएं जमकर झूमी। डहरे करम यात्रा का नेतृत्व कार्यक्रम के संयोजक सह आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो ने किया। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, डुमरी विधानसभा क्षेत्र के आजसू की प्रत्याशी रही यशोदा देवी, टिकैत कुमार महतो, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण शामिल हुए।

यहां सभी अतिथियों को संयोजक संतोष महतो ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम देर शाम तक चला।
आयोजित करम महोत्सव में खोरठा के गायक मनोज झारखंडी व विकास रंगीला, गायिका लाली पटेल व निक्की महतो ने अपने-अपने करमा के गीतों को प्रस्तुत किया। इनके गीत ढोल मांदर बाजे बाजे नगाड़ा, अखरा में लागे है झूमर, दि हा दि हा करम गोसाईं, साड़ी डिजाइनदार अखरे अखेर, करम यैले गे सजनी, आनी दिहा ललका सडिया, भोजी हो करमा के राती झूमर खेलब हो, करमा में गैबे झूमरिया, ककर दियल लुगवा समाहयर चलो ना, केकर लागी गो बाबा अखरा छोल ले, जहां से आनले बाली कहां से डाली गे, जावा नाचन घने घने भादर बाजे आदि गीतों पर युवतियां व महिलाएं जमकर झूमी। महोत्सव में छउ नाच, कठघोड़ नाच भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही पराम्परिक वेशभूषा में कलाकारों ने झूमर व अन्य नृत्य प्रस्तुत की।
करम महोत्सव में जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी, नीतू सिंह, पुर्व जिप सदस्य टिकैत महतो, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के प्रबंधक मानव संसाधन पीएन सिंह, आजसू पार्टी बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियंका शर्मा, बुचू सिंह, धनेश्वर महतो, सूरज महतो, कैलाश ठाकुर, महेंद्र चौधरी, संतोष रवानी, अरविंद पांडेय, सुरेश महतो, मनोज महतो, गोपी महतो, बिनोद बाउरी, कैलाश महतो, महेश देशमुख, दीपक महतो, कमलेश महतो, फकरूददीन अली, फोरमैन गिरि, सोनू महतो, प्रकाश महतो, लोकी महतो, कृष्णा महतो, संतोष रविदास, जयलाल महतो, विगन महतो, अरविंद पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, रीता देवी, प्रिंयका गुप्ता, विक्की महतो, सुशांत राईका, भरत महतो, रवि कुमार, गोविंद कुमार, जीतू चौधरी, प्रकाश कुमार, सोनू कुमार, प्रदीप कुमार सहित हजारों महिला व पुरूष शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply