प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के मैथान टुंगरी अंगवाली स्थित जर्जर ग्राम देवी मायथान धाम परिसर का निरीक्षण 31 अगस्त को ग्रामीण युवकों द्वारा जायजा लिया गया।
बताया जाता है कि युवकों द्वारा ग्राम देवी स्थल निरिक्षण का उद्देश्य यह था कि यहां ग्रामीणों की आम राय व सहयोग से माता की आकर्षक व सुंदर सा मंदिर का निर्माण कराया जाये। इसके लिए ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक आयोजित किए जाने पर भी सहमति बनी।
निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक पूजा कमेटी अंगवाली के संतोष नायक, बरूण मिश्रा, पवन विश्वकर्मा, परमेश्वर महतो, नरेश कमार, रॉकी कमार, मनोज रविदास, चंदन रविदास, बबली सिंह आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply