Advertisement

दो लाख ईक्यावन हजार दीपों से नारायणी मईया का किया जाएगा श्रृंगार

पटाखों के संकेत पर सोनपुर व् हाजीपुर के घाटों पर जगमगा उठेंगे लाखों दीप

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर नगर की चर्चित गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन हरिहर क्षेत्र जन जागरण मंच द्वारा इस वर्ष दीपावली के अवसर पर नारायणी नदी के नमामि गंगे घाटों पर आयोजित दीपोत्सव के अवसर पर दो लाख ईक्यावन हजार दीपों से नारायणी मईया का श्रृंगार किया जायेगा। पटाखों के मात्र एक संकेत पर सोनपुर और हाजीपुर के घाटों पर एक साथ जगमगा उठेंगे लाखों दीप और रोशनी से जगमग हो उठेंगे हाजीपुर और सोनपुर का सम्पूर्ण नारायणी नदी का किनारा। यहां मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच साधु-संत दीपोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

सोनपुर के नमामि गंगे दीपोत्सव घाट पर 31 अगस्त को आयोजित दीपोत्सव आयोजन समिति की द्वितीय बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम इस वर्ष दीपावली की पूर्व संध्या पर आगामी 19 अक्टूबर को आयोजित है। इस वर्ष भी 2,51000 (दो लाख ईक्यावन हजार) दीप-दान कर नारायणी मईया का श्रृंगार किये जाने तैयारी हो रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन गणमान्य साधु -संतों के कर कमलों द्वारा कराने का निश्चय किया गया।

विदित हो कि इसमें उच्च प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ आम जनों की अपार भीड़ साक्षी रहती है। स्थानीय विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं और विशेष कर युवाओं की भागीदारी से इस कार्यक्रम का संचालन कराया जाता है, जिससे उनमें नेतृत्व कौशल का विकास और बड़े-बड़े आयोजनों का सांगठनिक अनुभव प्राप्त होता है। मंच के निःशुल्क शैक्षिक प्रकल्प नारायणी विद्यादान के बच्चों का उत्साह और सेवा समर्पण इसमें आधार तत्व की भूमिका निभाती है।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष युवाओं की एक समिति बनाकर मंच ने उनके कंधों पर कार्यक्रम आयोजन का भार रखा था। सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर इस वर्ष आयोजन समिति अपने दूसरे वर्ष में है। बैठक में भोला सहनी और शंकर सहनी ने नारायणी जलधारा में दीपमालिका सजाने और प्रवाहित करने के लिए अपने अनुभवों के आधार पर सुगम और व्यवहारिक सुझाव रखे जो चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

तैयारी बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष कौशिक कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंहा एवं सह-कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंहा दीवाना के साथ – साथ हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच के संस्थापक अनिल कुमार सिंह, महासचिव अमरनाथ तिवारी, सदस्य केदार कुमार राय, ठाकुर यशवन्त सिंह, सतीश कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, नारायणी विद्यादान के नमन तिवारी, कुमार शिवम, आयुष कुमार, विशाल कुमार, बाल सदस्य कुंदन, हर्ष, अनमोल और अंजली कुमारी, नानसी तिवारी एवं मानसी तिवारी, अवनी, आस्था एवं दिशा सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *