Advertisement

पीएम की माताजी पर राहुल की टिप्पणी को ले बोकारो में महिला मोर्चा की आक्रोश रैली

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गये आपत्ति जनक टिप्पणी के विरुद्ध आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 31 अगस्त को बोकारो में रैली निकालकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी की अध्यक्षता में बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर में बिहार चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गांधी के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में उक्त आक्रोश रैली निकाली गई। साथ हीं राहुल गांधी शर्म करो के जोरदार नारे लगाये गये।

आक्रोश प्रदर्शन के अवसर पर भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, भाजपा नेत्री डॉ परिंदा सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकुल ओझा, बोकारो नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, बोकारो नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता गोस्वामी, नगर भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरी शंकर दुबे, कुमकुम रॉय, मंजू सिंह, बर्षा देवी, आरती देवी, ए के वर्मा, विवेक सिंह, मनोज सिंह, ग़ौर राजवार, अमर स्वर्णकार, ईश्वरचंद्र प्रजापति, अनिल स्वर्णकार, अर्जुन सिंह, धिरज झा, शंकर रजक, चंदो सिंह, जीतेंद्र गोस्वामी, बबलु चौबे, धर्मेन्द्र महथा, अरविंद दूबे, अमन कुमार, रवि कुमार, रामलाल सोरेन, जय नारायण मरांडी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *