Advertisement

छपरा शहर के मतदाताओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जा रहा जागरूक

प्रमंडलीय आयुक्त व् जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर कला जत्था को किया रवाना

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के परमंडलिय आयुक्त राजीव रौशन एवं जिलाधिकारी अमन समीर ने 20 अगस्त को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर कला जत्था दल को रवाना किया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीते एक अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत दावा -आपत्ति प्राप्त किया जा रहा है। आगामी एक सितम्बर तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जायेगा।

सारण जिला मुख्यालय छपरा शहर के मतदाताओं को दावा आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। आगामी 6 दिनों तक कला जत्था टीम छपरा शहर के विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रहिवासियों को दावा/आपत्ति दर्ज कराने के बारे में जागरूक एवं प्रेरित करेगी। इस अवसर पर स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *