Advertisement

आरसीएफ पुलिस कर्मियों की कलाई पर बहनों ने बंधे प्यार का बंधन

मुश्ताक खान/मुंबई। रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्यार और विश्वास का पवित्र त्योहार है, इसके मद्देनजर अणुशक्ति नगर विधानसभा की दर्जनों महिलाओं ने आरसीएफ पुलिस स्टेशन परिसर की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामनाएं की। वहीं पुलिस कर्मियों ने प्यार के इस बंधन और विश्वास को कायम रखने की कसमें खाई। भाई-बहन के विश्वास का पवित्र रिश्ते को मन ही मन कलाई पर राखी बांधती, बहनों की रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन के पवन अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए कुछ पुराने और सदाबहार बॉलीवुड गाने हैं, जो इस त्योहार के भाव को खूबसूरती से बयां करते हैं। उन खास गानों के बारे में, जो रक्षाबंधन के जश्न को और प्यारा बना सकते हैं।

गौरतलब है कि अणुशक्ति नगर विधानसभा की दर्जनों बहनों में अमिता गोरगावकर आदि ने आरसीएफ पुलिस स्टेशन परिसर की सुरक्षा में तैनात वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कुंभार, क्राइम पीआई हनुमंत केदारी, पीएसआई राजू पोटे, एचसी मारुती पाटील और निलेश कांबले आदि की कलाई पर पवित्र बंधन बंधा। 1974 के दशक में आई फिल्म ‘रेशम की डोरी’ का गाना ‘बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है…’ हर बहन का पसंसीदा गाना बन चुका है।

इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया है और इसके बोल भाई-बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाते हैं। रक्षाबंधन बहनों ने भाई की कलाई में प्यार बंधा है। रक्षाबंधन की शुरुआत देवी लक्ष्मी और राजा बलि की पौराणिक कथा से जुड़ी है। वामन अवतार के समय लक्ष्मी ने बलि को राखी बांधी थी और विष्णु को वापस बैकुंठ लाईं। यह त्योहार सिर्फ भाई-बहन का नहीं, बल्कि विश्वास, भावनात्मक जुड़ाव और रक्षा के वादे का प्रतीक है।

Tegs: #Sisters-tied-the-bond-of-love-on-the-wrist-of-rcf-policemen

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *