Advertisement

मुंबई में होगा 18वां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड

64 देशों के 300 से अधिक प्रतिभाशाली होंगे शामिल

मुश्ताक खान/मुंबई। आगामी 18वां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड की तैयारियां जोरों पर होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (एचबीसीएसई), टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च द्वारा की जा रही है। 11 से 21 अगस्त, 2025 तक चलने वाले एतिहासिक आयोजन में विश्व के 64 देशों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बहुप्रतीक्षित अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में विश्व के लगभग 300 से अधिक प्रतिभाशाली युवा खगोलविदों का स्वागत करने करेंगे। इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। कयास लगाया जा रहा है कि करीब एक दशक बाद मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड की शानदार वापसी होने वाली है।

11 अगस्त को आईओएए बोर्ड के अध्यक्ष से चर्चा

गौरतलब है कि 18वां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड के मद्देनजर मुंबई के वर्ली स्थित सेंट रेजिस होटल में 11 अगस्त को प्रेस मीट होगी। इस प्रेस मीट IOAA अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव, स्थानीय आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। चूंकि ओलंपियाड के मद्देनजर विभिन्न देशों की टीमों के पहले ही मुंबई पहुंच की संभावनाएं हैं। बहरहाल इस मौके पर विज्ञान के सहयोग के लिए एक वैश्विक मानक तय किया गया है। पहले दिन प्रधानमंत्री कार्यालय व परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा समर्थित और होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित, IOAA 2025 केवल एक प्रतियोगिता नहीं है। यह अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, वैज्ञानिक प्रतिभा और विशेष रूप से खगोल विज्ञान में भारत के बढ़ते नेतृत्व का उत्सव है।

64 देशों के 300 प्रतिभाशाली खगोलविदों का होगा जमावड़ा

18वां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड के आयोजन में 64 देश शामिल होंगे, इनमें कई ऐसे भी हैं जो पहली बार भारत आ रहे हैं, और यह विचारों और संस्कृतियों के उत्साहजनक आदान-प्रदान का वादा करता है। भाग लेने वाले छात्रों को द वेस्टिन पवई लेक में ठहराया जाएगा। मुख्य शैक्षणिक कार्यक्रम, जिनमें सिद्धांत, डेटा विश्लेषण, अवलोकन परीक्षाएं और नवोन्मेषी टीम प्रतियोगिता शामिल हैं। ऐसे में वेस्टिन में ही लगभग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

इनमें मुंबई के मानसून के मौसम में प्रतिभागियों के लिए अधिकतम सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। हालांकि 12 अगस्त को JWCC के लोटस बॉलरूम में होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का एक संदेश अपेक्षित है, जिसमें IOAA 2025 के राष्ट्रीय महत्व और वैज्ञानिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी। वहीं 21 अगस्त को NMACC के ग्रैंड थिएटर में रंगारंग समापन समारोह में प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियों और वैज्ञानिक सौहार्द देखने योग्य होगा।

विज्ञान को मिलेगी मजबूती और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा

खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड (IOAA) की कल्पना 2006 में की गई थी। वैज्ञानिक शिक्षा को मजबूत करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए युवा खगोलशास्त्रियों के बीच. पहला IOAA – 2007 में थाईलैंड के चियांग माई में आयोजित किया गया था, जो थाई शाही परिवार के स्मारक कार्यक्रमों के साथ मेल खाता था। उस समय 21 देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया और इस उद्घाटन समारोह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड और अध्यक्ष एवं महासचिव ने संयुक्त रूप से किया।

मौजूदा समय में ओलंपियाड के वार्षिक संस्करण एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका के विभिन्न देशों द्वारा आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनमें ब्राज़ील, चीन, कोलंबिया, जॉर्जिया, ग्रीस, हंगरी, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, पोलैंड और रोमानिया शामिल हैं। प्रतिभागियों की संख्या शुरुआत में 20 से कुछ ज़्यादा देशों से बढ़कर 50 से ज़्यादा हो गई है, और कई अतिरिक्त देश वर्षों से अतिथि या पर्यवेक्षक के रूप में इसमें शामिल होते रहे हैं।

Tegs: #The-18th-international-olympiad-will-be-held-in-mumbai

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *