Advertisement

गोविंदपुर में सभा आयोजित कर श्रमिकों व अधिकारियों ने दी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर परियोजना कार्यालय परिसर में 5 अगस्त को झामुमो से संबद्ध झारखंड कोलियरी मजदुर यूनियन की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में गोविंदपुर परियोजना के खान प्रबंधक अंजनी कुमार, सीनियर ओवरमैन मोहन रवानी सहित सीसीएल के अन्य कई अधिकारी व विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए झारखण्ड कोलियरी मजदुर यूनियन गोविंदपुर शाखा सचिव मेघलाल महतो ने कहा कि झामुमो के संस्थापक सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन सदैव मजदूरों व गरीबों की हक की लड़ाई लड़े। यही कारण है कि आज झारखंड ही नहीं, पूरा देश के मजदुर व गरीब वर्ग शोक में डूबा है। दिशोम गुरु आमजनों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।

यहां दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जेकेएमयू के गोविंदपुर शाखा सचिव मेघलाल महतो, अध्यक्ष नीतीश कुमार, राजकुमार पासवान, राजेश लकड़ा, आरसीएमएस के गोविंदपुर शाखा अध्यक्ष राजेंद्र दास, अर्जुन रविदास, युसीडब्ल्यूयू के यूसुफ अंसारी, सरजू रविदास सहित कई कोयला श्रमिक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *