Advertisement

पानी में फिर डूबा समस्तीपुर मुख्यालय के मोहनपुर मार्ग से वाहनों का गुजरना मुश्किल

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिला में लगातार झमाझम बारिश से मुख्यालय के समस्तीपुर- पटना मार्ग मोहनपुर क्रांति होटल के समीप कमर भर जल भराव आवागमन को बिराम लगा दिया है।

लगातार बारिश से समस्तीपुर शहर के विवेक विहार, आजाद नगर, आदर्श नगर, बारह पत्थर, सरोजिनी गली, अस्पताल रोड, काशीपुर में भीषण जल जमाव देखा जा रहा है। राहगीर एवं छोटे-बड़े वाहन राह बदलकर चलने को मजबूर है।

भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने एक अगस्त को कहा कि मानसून की बारिश समस्तीपुर नगर निगम द्वारा नाला, सड़क, जल निकासी के नाम पर करोड़ों रूपए खर्च कर वर्षा पूर्व तैयारी के घोषणा का पोल खोलकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी हेतु नाला निर्माण योजना में भयंकर लूट-भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने जल निकास नाला हेतु नाला निर्माण योजना की संपूर्ण जांच जिलाधिकारी से करने एवं अधूरे नाला निर्माण योजना को युद्ध स्तर पर पूरा करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *