विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सियारी में बीते 31 जुलाई को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के सहायक अध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी। समारोह में मुखिया, सीआरपी एवं विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सियारी के सहायक अध्यापक संजय कुमार सिन्हा के सेवानिवृत होने पर विद्यालय की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। यहां सियारी पंचायत के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ,सीआरपी संजय सिन्हा एवं अध्यक्ष रामकुमार मांझी मौजूद थे।
आयोजित विदाई समारोह में सहकर्मियों ने सिन्हा को माला पहनाकर एवं बुके देकर हौसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी। वही सेवानिवृत सहायक शिक्षक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस विद्यालय से खट्टी मीठी यादें जुड़ी रहेगी। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस विद्यालय में अपनी ओर से बच्चों की शिक्षा देने में उन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उनके मन में हमेशा स्कूल की यादें जुड़ी रहेगी।
मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रधान शिक्षक नरेश कुमार, शिक्षक रविंद्र कुमार, कुंवर रविदास, मोहम्मद असमुद्दीन, विनोद रजक शिक्षिका रानू बाला, पुत्री श्रेया सिन्हा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply