Advertisement

शिशु विकास विद्यालय विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तथा सरकार के निर्देश पर नर्सरी से उपलब्ध कराए गए पेड़ को 31 जुलाई को बोकारो जिला के हद में संडे बाजार स्थित शिशु विकास विद्यालय विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

मौके पर पहुंचे सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडू ने विद्यालय परिसर में अपने हाथों पेड़ लगाया। साथ ही विद्यालय के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पेड़ लगाए।

कार्यक्रम में मौजूद सीसीएल अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकारें विभिन्न कार्पोरेट कम्पनियों, संस्थानों, आम-जनों के साथ मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर यह कार्यक्रम चलाए जा रहे है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने तथा पौधारोपण के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। इसके पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी टुडू को मंच पर विद्यालय की ओर से बुके देकर स्वागत किया गया।

मौके पर विद्यालय निदेशक राम अयोध्या सिंह, प्राचार्या शशि बाला शर्मा, वरीय शिक्षक मो.असलम, वरीय शिक्षक नयन कुमार बनर्जी, रम्भा सिंह, ममता सिन्हा, तनुजा खातुन, नीलम देवी, पूजा कुमारी, भावना कुमारी, सैयद सरफराज हुसैन, संजीव कुमार, श्वेता कुमारी, प्रदीप दास, आरजू जहां, जीनत परवीन सहित कई शिक्षक – शिक्षिका, छात्र छात्राएं, अभिभावक तथा शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *