Advertisement

दिव्यांग भाविक वसा को घर जाकर बैंक प्रबंधन ने किया पेंशन भुगतान

जिला समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने दिए थे त्वरित कार्रवाई के निर्देश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते दिनों समाहरणालय सभागार में आहूत जिला समन्वय समिति की बैठक में एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया था, जिसमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से जिला के हद में बेरमो रहिवासी कमलेश वसा की 30 वर्षिया पुत्री दिव्यांग भाविक वसा को अप्रैल माह से पेंशन भुगतान नहीं हो रहा था।

बताया गया कि इसका कारण एक्सिस बैंक खाते का ई-केवाईसी पूरा नहीं हो पाना था, जिसके कारण बैंक ने भुगतान बंद कर दिया था। दिव्यांग के परिजनों ने बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार से शिकायत की थी। बीडीओ ने मामले से सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा पियूष को अवगत करवाया। उन्होंने समन्वय समिति की बैठक में डीसी के समक्ष शिकायत को रखा। बताया कि, विभाग द्वारा प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन भुगतान किया जा रहा है।

डीसी झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, बीडीओ मुकेश कुमार एवं एलडीएम को निर्देशित किया कि वह समस्या को दूर कर दिव्यांग हितग्राही को अविलंब पेंशन उपलब्ध कराएं। डीसी के निर्देश के आलोक में स्थानीय प्रशासन के पहल पर 31 जुलाई को बैंक कर्मियों द्वारा दिव्यांग भाविक वसा को उनके घर जाकर लंबित पेंशन भुगतान किया गया। मौके पर बेरमो बीडीओ व् अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि अब भाविक वसा को नियमित रूप से पेंशन मिलता रहेगा। इस मानवीय पहल के लिए दिव्यांग परिवार ने डीसी झा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *