Advertisement

सीसीएल ढोरी के 4 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में 31 जुलाई को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं के 4 सेवनिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई।

इस अवसर पर ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिन्हा और श्रमिक नेताओ ने सेवानिवृत कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर जीएम सिंहा ने कहा कि रिटायर कर्मियों ने कंपनी हित में अहम योगदान दिया है। लेकिन नौकरी करने वाले हर किसी को एक दिन सेवा से मुक्त होना है। इन सेवानिवृत्त कर्मियों से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। सेवानिवृत्त कर्मियों के आगे जीवन में खुशी के साथ बीते इसकी कामना है।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय सुरक्षा प्रदाघिकारी सह प्रबंधक एचआर जीएम यूनिट सुरेश सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन कुमारी माला, अभिषेक सिंहा, सीताराम यूके व तौकीर आलम सहित यूनियन प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, विनय सिंह, विकास सिंह, महारुद्र सिंह, जितेंद्र दुबे, भीम महतो, शिवनंदन चौहान, जवाहरलाल यादव, जयनाथ मेहता, बैजनाथ महतो, विश्वनाथ रजवार, राजू भूखिया आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *