Advertisement

फुसरो के मुस्ताक मोमिन का आईआईटी रुड़की में पोस्ट डॉक्टोरल फेलो के लिए चयन

मुस्ताक ने परिजन सहित बेरमो कोयलांचल क्षेत्र का मान बढ़ाया

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शारदा कॉलोनी रहिवासी सह ढोरी जीएम ऑफिस के सिविल विभाग में ऑफिस सुपरीटेंडेंट के पद पर कार्यरत मोहम्मद ईमामुल मोमिन के पुत्र मुस्ताक मोमिन का चयन आईआईटी रुड़की में पोस्ट डॉक्टरल (शोधकर्ता) फेलो के लिए चयन हुआ है। मोहम्मद मुस्ताक ने पूरे बेरमो कोयलांचल क्षेत्र का मान बढ़ाया।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इस ओर से आयोजित इस परीक्षा में चयन पर क्षेत्र के रहिवासियों ने खुशी जताई है। मोहम्मद मुस्ताक मोमिन आईआईटी रुड़की के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग से अपना शोध करेंगे। उन्होंने अपनी एम. टेक और पीएचडी बीआईटी मेसरा रांची से की है। इससे पहले उन्होने प्रारंभिक शिक्षा मैट्रिक तक अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर फुसरो, सिटी कॉलेज बोकारो से इंटर और बी.टेक डिग्री एसआईईएम सिलीगुड़ी से किया‌ है। उन्हें‌ बीआईटी मेसरा रांची में तीसरा शोध संगोष्ठी में शोध के लिए प्रथम पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

चयनित मोहम्मद मुस्ताक ने 31 जुलाई को भेंट में अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता और गुरूजनों को दिया। बताते चले कि, फुसरो नगर परिषद वार्ड नंबर 22 (बाटा गली) के पूर्व पार्षद जुलेखा खातून जूली के छोटे भाई मोहम्मद मुस्ताक मोमिन हैं।

उन्हें बधाई देने वालो में ढोरी जीएम रंजय सिंहा, क्षेत्राधिकारी असैनिक मनोज शाह, क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन कुमारी माला, प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह, इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह , मजदूर नेता गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, महफुज आलम‌ व परवेज अख्तर सहित मोहम्मद मजीद अंसारी, तैयब अंसारी, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद कलीमुद्दीन, ताज मोहम्मद अंसारी, भोला दिगार, साधु बाउरी, राजू दिगार, मोहम्मद कलीम, संवेदक अनिल सिंह, विशाल सिंह, मोहम्मद इलियास हुसैन, बैजनाथ महतो, मोहम्मद जावेद, उस्मान गनी अंसारी आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *