एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब में 31 जुलाई को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से गुरुवार को समारोह का आयोजन कर जुलाई माह में सेवानिवृत्त क्षेत्र के 10 कर्मियों को विदाई दी गयी। क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) चितरंजन कुमार व यूनियन नेताओं ने प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, मोमेंटो व उपहार आदि देकर सेवानिवृतों को सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में सीनियर मैनेजर विनय कुमार ठाकुर सहित महेंद्र सिंह, अर्जुन राम, सुरेंद्र कुमार सिंह, जगन्नाथ रविदास, सीताराम गौड़, लखी राम मांझी, सिकंदर मिश्रा, गुप्तेश्वर प्रसाद, मानिक चंद्र विश्वकर्मा आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर जीएम चितरंजन कुमार ने कहा कि अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक मानव संसाधन प्रेक्षा मिश्रा ने किया। मौके पर क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, भू-राजस्व पदाधिकारी शंकर कुमार, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह, प्रबंधक सीएसआर संजीत कुमार, यूनियन प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिंह, आभाष चंद्र गांगुली, गणेश प्रसाद महतो, मनोज पासवान, दिलीप मारिक आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply