दुर्गा पूजा में वे हर संभव मदद करेंगे-संजय कुमार
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने समिति के संरक्षक सह सीसीएल कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार से भेंट की।
जानकारी देते हुए पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने 30 जुलाई को बताया कि इसके पूर्व कथारा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के कक्ष में उनके नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने संरक्षक सह महाप्रबंधक संजय कुमार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सचिव सिंह ने मां दुर्गा से जुड़ी प्रतिमा, टेंट, लाइट, बाजा सहित अन्य जानकारी देते हुए तैयारी से अवगत कराते हुए हुए महाप्रबंधक को तैयारियों का जायजा लेने के लिए आमंत्रित किया।
सिंह ने महाप्रबंधक से पूजा में होने वाले सहयोग राशि का विवरण देते हुए अनुरोध व प्रस्ताव दिया कि जारंगडीह एवं स्वांग गोविंदपुर में कोल कर्मियों के वेतन भुगतान से कटने वाले सहयोग राशि की प्रक्रिया को कथारा में भी प्रारंभ किया जाए, ताकि कथारा मोड़, कथारा चार नंबर एवं बांध कॉलोनी के दुर्गा पूजा समितियों को पूजा के लिए धन संग्रह करने में और पूरे धूमधाम से पूजा मनाने में किसी तरह की कोई कमी ना हो सके।
महाप्रबंधक सह पूजा समिति संरक्षक संजय कुमार ने भरोसा दिया कि एक निर्धारित समय तय कर पूजा पंडाल एवं उनकी तैयारी को लेकर निरीक्षण करने वे जरुर पहुंचेंगे। वहीं अगले वर्ष से मजदूरों के वेतन भुगतान से सहयोग राशि के काटने को लेकर उन्होंने तीनों पूजा समितियों सह संबंधित से संयुक्त रूप से आपसी सहमति कर प्रबंधन को लिखित आवेदन देने को कहा, ताकि प्रबंधन द्वारा इस मामले पर सकारात्मक पहल की जा सके।
इस अवसर पर कथारा चार नंबर पूजा समिति के अजय कुमार सिंह, प्रो. श्याम नंदन मंडल, देवेंद्र यादव, एम एन सिंह, विजय यादव, सुजीत मिश्रा, नागेश्वर चौहान, पवन कुमार सिंह, सुरेश ठाकुर, देवाशीष आश, संतोष सिन्हा, अमनदीप सिंह, विजय नायक, गोपाल राम, अरुण सिंह, शिवदत्त नोनिया, लकी सिंह, पिंटू रॉय, कपिल यादव सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply