पीयूष पांडेय/बड़बील (ओडिशा)। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर शहर में मलिन बस्तियों को स्थानांतरित करने के अपने प्रयास को जारी रखते हुए, भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने 30 जुलाई को बीडीए कार्यालय में अपनी किफायती आवास परियोजनाओं (एएचपी) और इन-सीटू स्लम पुनर्विकास (आईएसएसआर) योजनाओं के तहत 38 लाभार्थियों को आवास आवंटन के लिए पारदर्शी लॉटरी ड्रॉ आयोजित किया।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा इस पहल का उद्देश्य मलिन बस्तियों और अनौपचारिक बस्तियों में रहने वाले शहरी गरीबों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास प्रदान करना है।
जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर के सुबुधिपुर में बरुनेई एन्क्लेव एएचपी के तहत 24 लाभार्थियों, शांति नगर आवास योजना (केशरी रेजीडेंसी) के तहत 9 लाभार्थियों और चंद्रशेखरपुर स्थित नीलामाधब आवास योजना के तहत 5 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए गए है।
आवास हेतू लॉटरी प्रक्रिया बीडीए उपाध्यक्ष डॉ एन. थिरुमाला नाइक की उपस्थिति में आयोजित की गई, जिन्होंने समावेशी शहरी विकास के लिए प्राधिकरण की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि, हमारा उद्देश्य सिर्फ़ आश्रय प्रदान करना नहीं है। हमारा लक्ष्य आवश्यक बुनियादी ढाँचे और बुनियादी सेवाओं तक पहुँच के साथ बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है।
निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, लॉटरी की देखरेख स्वतंत्र पर्यवेक्षक डॉ सुसामा बारिक, बोयनिका की सचिव सह महाप्रबंधक ने की। बीडीए सचिव मानस रंजन पाढ़ी और अतिरिक्त आयुक्त (संपदा-II) मनोज कुमार स्वाईं सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। ड्रा के दौरान लाभार्थियों ने अधिकारियों की देखरेख में एक पारदर्शी बॉक्स से टोकन चुनकर प्रक्रिया में भाग लिया। प्रत्येक लाभार्थी को किफायती आवास परियोजना (एएचपी) के तहत फ्लैट पाने के लिए ₹1.50 लाख का भुगतान करना होगा।
![]()













Leave a Reply