राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का जो मुहीम चलाया जा रहा है, इस कड़ी में बीते 29 जुलाई को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड में प्रखंड स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन बेरमो प्रखंड के बिनोद बिहारी स्टेडियम कारगली ग्राउंड में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में बेरमो ब्लॉक् के कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं नें भाग लिया।
जानकारी के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल से भाग लेने वाले सभी छात्र, छात्राओं ने अधिकांश गोल्ड प्राप्त किया तथा चैंपियन रहे। जिला स्तरीय होने वाले प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के सभी प्रतिभागी चयनित किए गये।

आयोजित प्रतियोगिता में छात्र तनवीर रज़ा ने सौ मीटर दौर और लम्बी कूद में गोल्ड, छात्रा आलिया परवीन ने सौ मीटर दौर और लम्बी कूद में गोल्ड, दानिश अंसारी ने 200 मीटर दौर और ऊँची कूद में गोल्ड, छात्रा सुमन कुमारी ने 200 मीटर और 400 मीटर दौर में गोल्ड, नज़रुल अंसारी ने 200 मीटर दौर में गोल्ड, छात्रा लवली कुमारी ने 3000 मीटर वाकिंग रेस में गोल्ड, दानिश रज़ा ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर, प्रशांत कुमार गिरि ने गोला फेक (शॉट पुट) और भाला फेंक (जेवलीन थ्रो) में गोल्ड, प्रकाश यादव ने 800 मीटर दौर में सिल्वर और अंततः रिले रेस में तनवीर, नज़रुल, दीपक, प्रशांत ने विद्यालय के लिए गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता पायी है।
विद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार व खेल प्रभारी रमेश कुमार ने 30 जुलाई को सभी विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया। वरीय खिलाड़ी रवि हेंब्रम ने मेँटोर की भूमिका निभाई। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में वरीय शिक्षक प्रशांत कुमार, एफ. लकड़ा, एस. प्रजापति, दिनेश महतो, छाया कुमारी, ईशा कुमारी, विभा सिन्हा इत्यादि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply