Advertisement

डीआरएम के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अखिल भारतीय रेल सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ की सोनपुर शाखा ने मंडल रेल प्रबन्धक विवेक भूषण सूद के स्थानान्तरण पर सारण जिला के हद में मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर के सभाकक्ष में 30 जुलाई को विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह के निर्देशन में मंडल सह शाखा सचिव देवेन्द्र कुमार पासवान ने किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में शाखा सचिव पासवान ने मंडल रेल प्रबंधक सूद द्वारा किए गये सहयोग की सराहना की। कहा कि सेवानिवृत तथा कार्यरत कर्मचारियों के हित में चाहे कर्मचारियों के स्वास्थ्य का मामला हो या कार्य के दौरान हो कठिनाई‌यों का मामला हो तथा अन्य असुविधाओं के निराकरण तत्क्षण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा मंडल में कई ऐसे कार्य किए गये हैं जो सोनपुर मंडल के रेकार्ड में बना रहेगा।

उनका सौम्य स्वभाव, दयालुता आदि ने प्रत्येक कर्मचारी के हृदय में जगह बना लिया है। सेवा निवृत रेल कर्मचारी को सुविधा मिले उस पर तत्क्षण पहल करते रहे। शाखा अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने भी डीआरएम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में संघ के अध्यक्ष तथा सचिव ने पुष्पमाला पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर डीआरएम को सम्मानित किया। संघ के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने भी पुष्प माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

उक्त अवसर पर संप ने कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजीत कुमार यादव , संगठन सचिव सर्वजीत सिंह, सहायक सचिव सच्चिदानंद सिंह, जीतेन्द्र प्रसाद राम, कोषाध्यक्ष जयराम सिंह, उपाध्यक्ष नन्द कुमार प्रसाद राम, विन्देश्वरी राम, मंडल उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद राम, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव तथा संघ के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *