विधायक ने रेल मंत्री, मंत्रालय, केंद्र सरकार व् पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने सोनपुर रेल मंडल से नौ स्टेशनों को हटाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने 30 जुलाई को केंद्रीय रेल मंत्री, रेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर को पत्र लिखकर सोनपुर मंडल के 9 स्टेशनों को यथावत सोनपुर मंडल में ही रखने का आग्रह किया है।
विधायक डाॅ प्रसाद ने अपने प्रेषित पत्र में कहा है कि सोनपुर रेल मंडल की सीमा क्षेत्र समस्तीपुर मंडल से पहले ही कम है। सोनपुर मंडल से नौ स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में शामिल करने पर इस रेल मंडल अंतर्गत मात्र 95 स्टेशन एवं 416 किलोमीटर ट्रैक रह जाएगा, जबकि समस्तीपुर मंडल में 215 स्टेशन एवं 1206 किलोमीटर ट्रैक हो जाएंगे। कहा कि पहले ही सोनपुर स्टेशन पर दर्जनों रेल गाड़ियों का ठहराव बंद कर दिया गया है। जिससे सोनपुर स्टेशन की महत्ता में भारी कमी आयी है। इस तरह सोनपुर मंडल की सीमा क्षेत्र में कटौती यह दर्शाता है कि सोनपुर मंडल को समाप्त करने की साजिश है।
![]()













Leave a Reply