Advertisement

नाग पंचमी पर ‌करगली गेट झारखंड महादेव मंदिर में विशेष पूजा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ‌करगली‌ गेट स्थित स्वयंभू महादेव मंदिर में 29 जुलाई को सावन माह के नाग पंचमी को विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालू गण द्वारा नागदेव की पूजा अर्चना की गयी।

जानकारी के अनुसार हर वर्ष की परंपरा के‌ अनुसार इस वर्ष भी बाबा भोलेनाथ का 56 भोग से श्रृंगार किया गया। वहीं भारी संख्या में महिला शिवभक्त मंदिर में उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में भाग लिया।
पूजा-अर्चना का कार्यक्रम पुजारी द्वारा संपन्न कराया गया। मंदिर कमिटि की देखरेख में श्रृंगार और 56 भोग की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सावन माह में यह विशेष आयोजन‌ शिवभक्तों के लिए आस्था का प्रतीक माना जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *