प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के खाँखड़ीपाड़ा पंचायत के परसुडीह स्थित वीणापाणि संघ प्रांगण में 29 जुलाई को जेआरडी टाटा की 121वीं जन्म जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर यहां एक बृहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार यह शिविर परिवार कल्याण संस्थान टाटा मोटर्स द्वारा वीणापाणि संघ के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीकेएस सीएसआर प्रमुख एल.एम. जोसेफ, डॉ कुमारी रश्मि तथा टाटा मोटर्स के चिकित्सकों द्वारा मंगलदीप प्रज्वलन एवं जेआरडी टाटा के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
आयोजित शिविर में कुल 351 रहिवासियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें शिशु रोग, स्त्री रोग एवं सामान्य रोग से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया, जिनका शीघ्र ही नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर में टाटा मोटर्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। जबकि, वीणापाणि संघ की ओर से अध्यक्ष पद्मावती गोप, सचिव रंजित कुमार गोप, सलाहकार सुबोध गोराई, अनिल गोप, विमल दास, नारायण चंद्रा, प्रभात मुखर्जी तथा स्कूल की समस्त शिक्षिका उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
![]()













Leave a Reply