Advertisement

आगामी 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि का भव्य आयोजन होगा-कमलेश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आजसू पार्टी नगर एवं प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक 29 जुलाई को बोकारो जिला के हद में फुसरो में आयोजित किया गया। बैठक में पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो में आगामी 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया।

जानकारी देते हुए आजसू बोकारो जिला प्रभारी कमलेश महतो ने बताया कि पुण्यतिथि को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महेश देशमुख तथा संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि भव्य रूप से शहीद निर्मल महतो चौक फुसरो में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी कमलेश महतो और अशोक महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का जो सपना निर्मल महतो ने देखा था, जिसके लिए उन्होंने अपने सीने में गोली खाकर अपना बलिदान दिया। उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है। कहा गया कि आज जिस तरह झारखंड की हेमंत सरकार अपना झोली भरने में लगी है और सभी खनिजों की लूट पूरे झारखण्ड में हो रही है। आज अगर बिनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो, बिरसा मुंडा जीवित होते तो झारखंड की दुर्दशा देखकर अपने आप से ये पूछते कि क्यों हमने अलग झारखंड के लिए बलिदान दिया।

बैठक में मुख्य रूप से आजसू केंद्रीय सचिव संतोष महतो, केंद्रीय सदस्य धनेश्वर महतो, सूरज महतो, मंजूर आलम, महेंद्र चौधरी, बीरू हाड़ी, अविनाश शर्मा, जलेश्वर महतो, शाबीर हुसैन, प्रेमचंद महतो, गौतम स्वर्णकार, रोहित चौधरी, विक्की मेहता, भारत कुमार, सुशर्मा सिंह, बीरेंद्र महतो, संतोष महतो, अर्जुन महतो सहित दर्जनों आजसू समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *