एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आतु सुसार समिति एवं आदिवासी विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में 28 जुलाई को झारखंड प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मूर्मू का बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी चौक पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह का नेतृत्व कर रहे आतु सुसार समिति के अध्यक्ष सोहराय हांसदा एवं आदिवासी विकास मंच के सचिव सोहन मूर्मू ने एसोसिएशन अध्यक्ष का स्वागत फुल -माला पहनाकर किया। स्वागत समारोह के अवसर पर दर्जनों आदिवासी -संथाल समाज के सदस्य शामिल थे।
एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल कुमार मूर्मू के संबंध में सोहराय हांसदा ने कहा कि आदिवासी समाज से पाकुड़ जिला के हद में महेशपुर प्रखंड के ग्राम रोला रहिवासी है। देश के इतिहास में 105 वर्षों की दौरान पहली बार पुलिस एसोसिएशन में 32 वर्ष के युवक ने चुनाव जीत कर आदिवासी समाज का मनोबल को बढ़ाया है। वे एक गरीब और किसान परिवार से है। इनके पिता सुनील मूर्मू, माता दुलारी मरांडी किसान हैं। छोटे से गांव से झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर आदिवासी समाज और पुलिस एसोसिएशन के सदस्य, अधिकारी जगह-जगह पर स्वागत समारोह आयोजित कर रहे हैं।
जैनामोड़ स्थित सगुन युथ कलेक्शन के प्रोपराइटर एवं आतु सुसार समिति के कोषाध्यक्ष महेश मरांडी द्बारा संथाली वस्त्र (गमछा) ओढ़ाकर पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।आयोजित समारोह के माध्यम से अध्यक्ष मूर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज के अगुवाई करने वाले नेता शिक्षा, संस्कृति और संस्कार को बढ़ावा देने के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का काम करें।
स्वागत समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से राजीव कुमार मुंडा, सोहराय हांसदा, सोहन मूर्मू, राजु मुंडा, सुरेंद्र मूर्मू, राजदेव मूर्मू, महेश मरांडी, अजीत मूर्मू, सनातन हांसदा, तुलसी मरांडी, दशरथ टुडू, भागवत मूर्मू आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply